ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना समाधान दिवस में आठ शिकायती प्रार्थना पत्र आये जिनमे चार का मौके पर निस्तारण हो सका. शेष के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गये. शनिवार को थाना समाधान दिवस थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. जिसमे चंदेठी गाँव के अखिलेश ने सरकारी रास्ते को खुलवाने, गोविन्द नगर मोहल्ले के मुकेश नागर ने मोहल्ले को जाने वाली गली पर जबरियन अवैध कब्जा किये लोगों को हटवाने. मंगूपुर गाँव के श्याम प्रकाश ने नामजद दबंग द्वारा गुंडई के बल पर खेत की सिंचाई नाली को जबरिया बंद कर देने, फसल क्षतिग्रस्त कर देने, सालिमपुर की आरती ने अपने साथ विपक्षियों द्वारा गाली गलौज व मारपीट करने , पड़िया पुरा गाँव के कुलदीप कुमार ने नामजदों द्वारा वादी व उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने , रन्नू देवी द्वारा पति व पुत्र द्वारा शराब पीकर मारपीट करने, नगला हरी चंदी के राम जी यादव नामजदों द्वारा मारपीट कर रूपए छीनने के आरोप में, नगला हरवंश के ब्रजेश सिंह ने नामजदों द्वारा उनकी जगह में जबरिया कूड़ा डालने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिए जिनमे से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।
शेष शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गये. इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अनिल यादव, उपनिरीक्षक इदु हसन, राजेश कुमार, ब्रजनन्दन आदि मौजूद रहे।
