ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इकदिल, नारायण दिव्यांग सेवा संस्थान इकदिल कार्यालय पर विश्व दिव्यांग दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के दिव्यांगजनों की ट्राईसाइकिल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी l

गोष्ठी में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक डॉ.सुशील सम्राट, राघवेंद्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष जन चेतना समिति, भंतेधम दीप आदि ने अपने अपने विचार रखे l ट्राई साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में प्रशांत मिश्रा प्रथम, राजेश पाल द्वितीय व जगदीश तृतीय स्थान पर रहे l सभी अतिथियों का संस्था के अध्यक्ष जीपू शाक्य ने माला पहनाकर स्वागत किया l गोष्ठी में राजेश कुमार पाल जौनपुर,अजय यादव, आशू गोयल, चतुर सिंह, कमलेश शाक्य, राहुल शाक्य राजू गोयल, जीतू गोयल, सुधीर बाबू, प्रकाश बाबू, सुनीता, जगदीश कुमार दिव्यांगजन उपस्थित थे l
