बारात के दौरान बाइकों सवार युवकों का उत्पात, छह साल की मासूम घायल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त टाइम्स 70117774931

भरथना: थाना क्षेत्र में रविवार की रात बारात के दौरान युवकों द्वारा किए गए उत्पात से माहौल अफरा-तफरी वाला हो गया। ग्राम मंगूपुर निवासी राम नरेश पुत्र पुतई के बेटे की बारात निकली ही थी कि निकरौसी के समय बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार बाइक से आए तीन नामजदों ने बिना हॉर्न मारे मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीड़ित की नातिन छह वर्षीय पायल गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका पैर टूट गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना यहीं नहीं रुकी। रात करीब 9 बजे जब बारात की ईको गाड़ी नहर पटरी रोड पर नगला उमरिया के पास पहुंची, तभी पहले वाले नामजद अपने साथियों के साथ दोबारा आ धमके। नामजदों ने ईको का रास्ता रोककर गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की और उसमें बैठे लोगों के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान गाड़ी में रखा बैग भी लेकर भाग गये जिसमे कपडे रखे हुए थे। पीड़ित ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *