ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: कस्बे के एक मोहल्ले में कपड़ों पर प्रेस करने के लिए बिजली बोर्ड में तार लगाते समय एक महिला करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया और परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।
नगर के मोहल्ला सराय निवासी इदरीश की 40 वर्षीय पत्नी मुमताज शनिवार दोपहर घर में कपड़ों पर प्रेस करने की तैयारी कर रही थीं। जैसे ही वह बोर्ड में तार लगा रही थीं, अचानक एक तार हाथ में छू गया और उन्हें जोरदार झटका लगा। करंट लगते ही वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं। परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल लेकर गए। समाचार लिखे जाने तक महिला का उपचार जारी था।
