ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इकदिल, इटावा- परशुराम सेवा समिति उ. प्र. (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने बताया कि परशुराम सेवा समिति की वार्षिक सदस्यता शीघ्र ही शुरू की जायेगी l परशुराम सेवा समिति की वर्ष 2026 की वार्षिक सदस्यता हेतु नये सिरे से सदस्यता अभियान चलाने के लिए सदस्यता प्रभारी नियुक्त किये जायेंगे l परशुराम सेवा समिति की वार्षिक सदस्यता 1 दिसम्बर से शुरू की जायेगी जो 31 दिसम्बर तक चलेगी l सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद समस्त प्रदेश, जिला व नगर इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा l प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने बताया कि समिति का सदस्य बनने के इच्छुक लोगों को वार्षिक सदस्यता शुल्क 100 रुपये व आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ सदस्यता फार्म भरकर प्रदेश कार्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में जमा करना होगा l इसके अलावा समिति की सदस्यता लेने के इच्छुक लोग मोबाइल नम्बर 9719572263 गूगलपे पर सदस्यता शुल्क जमा करके व्हाट्सएप नम्बर 9412185887 पर विवरण भेज सकते हैं l
