एम.पी. सिंह तोमर बने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, व्यापारियों में खुशी की लहर”

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में इटावा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने इटावा के नुमाइश चौराहा निवासी एम.पी. सिंह तोमर को संगठन का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। व्यापारी समाज के प्रति उनकी लगन, निष्ठा और सक्रिय योगदान को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है।

मनोनयन की सूचना मिलते ही जिला व्यापार मंडल इटावा में खुशी का माहौल रहा। पदाधिकारियों और व्यापारियों ने इसे संगठन के लिए गौरव की बात बताते हुए तोमर को बधाइयाँ दीं।

जिलेभर के पदाधिकारियों ने दी बधाई
एम.पी. सिंह तोमर को बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरीगोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री सुनीत चौहान, रमेश यादव, रविकांत मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष लालजी पोरवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया, शिवकुमार सिंह चौहान, मो. लतीफ खान मंसूरी, उद्योग मंच जिला अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला प्रभारी मेजर पांडे, रवि पोरवाल, जिला मीडिया प्रभारी सुशील सम्राट, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया, अभिषेक दीक्षित, वीना चौहान, शरद बाजपेई, मधु तोमर, अतुल त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह राजावत, नगर अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप, जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, युवा जिला वरिष्ठ महामंत्री राघव यादव, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश दुबे, रेडीमेड संगठन अध्यक्ष विनोद जैन, बैटरी-इन्वर्टर संगठन अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि एम.पी. सिंह तोमर के नेतृत्व से व्यापारी हितों को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *