व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष पंडित मुकुंद मिश्रा का 51वां जन्मदिन बुधवार को इटावा में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख व्यापारियों और मंडल पदाधिकारियों ने बीकानेर रेस्टोरेंट, शास्त्री चौराहे पर एकत्र होकर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि पंडित मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश के व्यापारी संगठन और अधिक सशक्त हुए हैं। उनके नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाया गया है। प्रदेश में व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु उन्होंने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है।

जिला महामंत्री अरविंद पोरवाल ने कहा कि मुकुंद मिश्रा का कार्यकाल संगठन को नई दिशा देने वाला रहा है। व्यापारी समाज के हक की आवाज़ को बुलंद करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। इसी भावना के साथ आज पूरे प्रदेश में उनके जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

इस मौके पर उपाध्यक्ष सदाशिव श्रीवास्तव, प्रत्यूष वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष शिवकांत दुबे, युवा महामंत्री गोविंद दुबे, अखिलेश शर्मा, गोरखनाथ वर्मा, मनीष गुप्ता, राजीव वर्मा, तरुण सराफ, रिंकू यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायु की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *