सुरक्षा के मद्देनजर किया गया गश्त,किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- विक्रम सिंह थाना प्रभारी भरथना

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

सुरक्षा के मद्देनजर किया गया गश्त

भरथना: दिल्ली में हुए धमाके के बाद प्रदेश भर में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। इसी क्रम में इटावा जनपद के भरथना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष गश्त की गई।

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में सिविल पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म और प्रतीक्षालयों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रियों से पूछताछ की गई और तलाशी भी ली गई।

अधिकारियों ने रेलवे कर्मचारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए।

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि दिल्ली की घटना के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेलवे स्टेशन समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *