ढकाताल विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों के बिजली बिलों में आई भारी वृद्धि, किसानों ने जताई नाराज़गी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा (इटावा)। दक्षिणांचल विद्युत वितरण विभाग के 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र ढकाताल के अंतर्गत आने वाले कई ग्रामीणों व किसानों के बिजली बिलों में अचानक भारी बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे उपभोक्ताओं में नाराज़गी फैल गई।

ग्राम ढकाताल निवासी संतोष माधुर ने बताया कि उनकी माता सोमवती के नाम से बिजली कनेक्शन है, जिसका सितंबर माह में केवल ₹80 बकाया था, लेकिन शनिवार को जब विभागीय कर्मी दीपांशु बिल निकालने पहुंचे तो यह बढ़कर ₹16,866 हो गया। इसी तरह वीर सिंह का बिल ₹50 से बढ़कर ₹4,139, राधा का ₹2,664 से ₹13,909, छोटेलाल डीलर नगला खांद का ₹257 से ₹1,998, और किशन सिंह का ₹1,283 से बढ़कर ₹12,095 हो गया है।

अचानक बढ़े बिलों को लेकर ग्रामीणों ने उपकेंद्र पहुंचकर जेई नरदेव सिंह गौतम से शिकायत दर्ज कराई। इस पर जेई गौतम ने बताया कि “पिछले महीनों के कुछ यूनिट छूट गए थे, जो अब जुड़कर आए हैं, इसलिए बिल बढ़ा हुआ है।”

ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग इस मामले की जांच कर सही बिल जारी करे, ताकि किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *