ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

राजेश त्रिपाठी अध्यक्ष, नितिन तिवारी महामंत्री, प्रभाकर त्रिपाठी कोषाध्यक्ष व अमित चौरसिया मध्यम उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित

इटावा। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए जिसमें एडवोकेट राजेश त्रिपाठी अध्यक्ष के पद पर नितिन तिवारी महामंत्री व प्रभाकर त्रिपाठी कोषाध्यक्ष के पद विजयी हुए। वहीं राजवीर सिंह चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रीना यादव व अमित चौरसिया माध्यम उपाध्यक्ष, राकेश कुमार व अनूप शर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील यादव, राजुल शुक्ला व योगेश कुमार यादव राजू संयुक्त मंत्री के पद पर निर्वाचित हुए।
चुनाव परिणाम आते ही अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल – नगाड़े बजा कर और मिठाई बांट कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान अधिवक्ताओं द्वारा सभी विजेतों को फूल माला पहनाकर जोरदार तरीके से आतिशबाजी की गई और सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
