गेहूं बीज वितरण के दौरान पोस मशीन हुई खराब, किसानों ने किया हंगामा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: उपसंभागीय कृषि प्रसार कार्यालय भरथना पर शुक्रवार दोपहर गेहूं बीज वितरण के दौरान पोस मशीन में आई तकनीकी खराबी से किसानों में नाराज़गी फैल गई। मशीन बंद होते ही बीज वितरण रुक गया, जिससे मौके पर पहुंचे किसानों ने आक्रोश जताते हुए हंगामा कर दिया।

सूचना मिलते ही जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह और एडीओ कृषि दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत कराया। अधिकारियों ने तकनीकी कर्मचारियों को बुलाकर मशीन की दिक्कत दूर कराई, जिसके बाद बीज वितरण पुनः सुचारू रूप से शुरू हो गया।

बताया गया कि उपसंभागीय कृषि प्रसार कार्यालय पर पिछले कई दिनों से बीज भंडार प्रभारी करिश्मा द्वारा किसानों को गेहूं का बीज वितरण किया जा रहा था। दोपहर में अचानक पोस मशीन में खराबी आने से कार्य रुक गया था, जिसके चलते किसानों में रोष उत्पन्न हुआ। अधिकारीयों के हस्तक्षेप के बाद माहौल शांत हुआ और वितरण प्रक्रिया सामान्य रूप से चलने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *