सरेआम उडी यातयात नियमों की धज्जियां, एक बाइक पर नजर आये आधा दर्जन युवक

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर & चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्वा से गुरूवार की दोपहर एक ऐसा सीसीटीवी विडियो सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया. एक बाइक पर आधा दर्जन युवक नजर आये. उक्त तस्वीरे नजदीक में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये. जोकि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

भरथना कस्वा के भरथना बिधूना मार्ग पर एक बाइक पर आधा दर्जन युवक नजर आये स्थानीय निवासियों के अनुसार युवक मोना चौराहे की तरफ से शोर शराबा करते हुए आ रहे थे और तेज रफ़्तार में बाइक चलाते हुए गिरधारीपुरा की तरफ निकल गये. इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे का सबब भी बन सकती है. युवक की जरा सी लापरवाही उन्हें बहुत भारी पड़ सकती थी. उक्त घटना मंदिर दान सहाय के समीप लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गयी.

फोटो – एक बाइक पर सवार आधा दर्जन युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *