ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
नोएडा।शांभवी महामुद्रा ट्रस्ट की शाखा सनातन सत्संग संगोष्ठी संस्था ने संस्था के कार्यालय सी 517 सेक्टर 19 नोएडा में सनातन सत्संग के माध्यम से महिलाओ में सनातन धर्म के प्रति जगरूपता पैदा करने के लिए बैठक की इसका उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार एवं विस्तार करना था जिससे सभी बहिनें अपने घरों में एवं आस पास के क्षेत्र में घर घर जा कर सनातन धर्म की विशेषताओं के वारे में लोगों को बता कर प्रेरित करें कि इसके क्या क्या लाभ हैं और इसके माध्यम से कैसे हम हिन्दू समाज को एकजुट कर सकते हैं और कैसे हम सनातन राष्ट्र हिन्दू राष्ट्र के लिए अपना सहयोग कर सकते हैं।

आज की बैठक की अध्यक्षता श्रीमती कनक लता कनक ने की इस अवसर पर चर्चा करते हुए उन्होंने ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सत्संग के माध्यम से सनातन धर्म का विस्तार करना है जिससे सनातनी हिन्दुओं की संख्या घटने की बजाय बढ़े और हर घर में पूजा पाठ के माध्यम से एवं सत्संग के माध्यम से प्रत्येक घर में परिवार में हिन्दू रीति रिवाज से पूजा पद्धति को बढ़ावा मिले एवं आने वाली पीढ़ी /बच्चों का चरित्र निर्माण किया जा सके युवाओं/बच्चों को धार्मिक सामाजिक शिक्षा के माध्यम से सनातनी प्रथाओं के महत्व को समझाया जाए और हर घर में सनातन धर्म को पहुंचाया जाए जिससे लड़के लड़कियों प्राचीन भारतीय संस्कृति से जुड़े और समझें एकता के सूत्र में रहते हुए सभी को यथोचित सम्मान देते हुए सभी की दुआएं आशीर्वाद लेते हुए अपने जीवन को सुखी बनाएं हिंदू धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म से ना जुड़े एवं विवाह इत्यादि अपने सनातन धर्म को मानने वाले लोगों में ही करें अपने बुजुर्गों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़े सनातनी मंत्र से ही भारत विकसित, सनातनी एवं हिन्दू राष्ट्र बनाया जा सकता है इस अवसर पर श्रीमती कनक लता, माधुरी पोरवाल,ज्योति पोरवाल, रूबी गुप्ता, सरोजनी पोरवाल, मोहिनी पोरवाल, मीरा वर्मा , नीलू सिंह आदि बहुत सी बहिनें उपस्थित रहीं।
