ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना के तत्वावधान में गुरुवार को ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता नगर के 15 विद्यालयों में एक साथ सम्पन्न हुई, जिसमें लगभग 1450 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रमुख रूप से एस.ए.वी. इंटर कॉलेज, होली प्वाइंट एकेडमी, पैरामाउंट स्कूल, एम.एस.के. इंटरनेशनल स्कूल, एम.एस.के. इंटर कॉलेज नेविलगंज, एन.एस.बी. स्कूल, मां अम्बे इंटर कॉलेज, ज्योत्री एकेडमी, आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज, गुरु नानक जूनियर हाईस्कूल, बालोदय इंटर कॉलेज तथा जनसहयोगी इंटर कॉलेज मोड़ी सहित अन्य विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की गई।

प्रत्येक विद्यालय में परिषद के दो सदस्य प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना और भारत के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
