ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। क्षेत्र के बिधूना रोड स्थित बाहरपुर गांव के पास शनिवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे रखे जल जीवन मिशन योजना के प्लास्टिक पाइपों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती चली गईं और धुएं का घना गुब्बार दूर तक फैल गया।
घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन योजना के तहत लाए गए ये पाइप बीते कई महीनों से सड़क किनारे कूड़े के ढेर के पास रखे हुए हैं। शनिवार की सुबह अज्ञात कारणों से पाइपों में आग लग गई, जिससे प्लास्टिक पिघलने लगा और चारों ओर धुआं फैल गया।
फोटो – आग लगने से जलते पाइप
