फर्ज निभाने वालों को मिला स्नेह का तिलक, अनीता सिंह ने पुलिसकर्मियों संग मनाया भाई दूज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। भाई-बहन के स्नेह और अटूट रिश्ते का प्रतीक पर्व * भाई दूज गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में भरथना कस्बे की वरिष्ठ समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री अनीता सिंह ने थाना परिसर पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ इस पर्व को विशेष अंदाज़ में मनाया।

उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह सहित थाना परिसर में मौजूद तमाम पुलिस के जवानों के माथे पर तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर भाई दूज की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अनीता सिंह ने कहा कि पुलिस के जवान दिन-रात समाज की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं, त्योहारों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर ड्यूटी निभाते हैं। ऐसे में हमें भी उनके साथ अपनापन और स्नेह का भाव साझा करना चाहिए।

थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने समाजसेविका अनीता सिंह के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच आत्मीयता और भरोसे का रिश्ता और मजबूत होता है

थाना परिसर में माहौल पूरी तरह भावनात्मक और सौहार्दपूर्ण रहा। पुलिसकर्मियों ने भी बहन समान अनीता सिंह से आशीर्वाद स्वरूप मिठाई ग्रहण की और उनके इस मानवीय कदम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *