ससुरालीजन ने महिला के साथ की मारपीट

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। ग्राम दीनपुर मौजा कुशना निवासी रागिनी देवी ने थाना भरथना में तहरीर देकर अपने पति और ससुर पर जान से मारने की धमकी देने तथा लाठी-डंडों से पिटाई करने का आरोप लगाया है।

प्रार्थिनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 6 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से गावं दीनपुर के एक व्यक्ति से हुई थी। उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। आरोप है कि उसका पति किसी अन्य महिला से चोरी-छिपे फोन पर बात करता है। विरोध करने पर वह अक्सर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करता है। पीड़िता के अनुसार बीते शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे, जब उसने पति को उस महिला से बात करने से रोका, तो पति और ससुर ने एक राय होकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। जिससे उसके बाएं हाथ, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं।

पीडिता ने बताया कि उसकी चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। इसके बाद पति और ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। ग्रामीण ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पीड़ित महिला ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *