भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना के द्वारा शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना के द्वारा आज दिनांक 18/10/2025 दिन शनिवार को SAV इंटर कालेज भरथना में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुचे कोतवाली निरीक्षक भरथना विक्रम सिंह व विशिष्ट अतिथि कोतवाली निरीक्षक क्राइम अरिर्मदन सिंह ने छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार व परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव डॉ राजेश नारायण दुबे शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर सचिव राम प्रकाश पाल गतिविधि संयोजक संस्कार सुनील दीक्षित कुक्कू परिषद के सम्मानित सदस्य इन्जि विनोद पोरवाल, मुकेश दुबे सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही। तत् पश्चात गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वन्देमातरम करके हुआ इसके बाद प्रांतीय संगठन सचिव डॉ आर एन दुबे ने परिषद के सम्बन्ध में अतिथियों को अवगत कराकर प्रधानाचार्य व शिक्षकों को सम्मानित कर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि विक्रम सिंह कोतवाली निरीक्षक ने अनुशासन पर बल दिया व प्रधानाचार्य जी ने परिषद के कार्य प्रणाली की सराहना की राष्ट्रीय गान कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

परिषद के पदाधिकारीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम नगर के 14 विद्यालय में आयोजित होना है जो दीपावली के पश्चात सम्पन्न किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *