ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी के प्रमुख सचिव देवराज से मुलाकात कर व्यापारियों से संबंधित प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा, रिंकू यादव और सुशील यादव मौजूद रहे।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि प्रदेशभर में कई स्थानों पर जीएसटी विभाग के अधिकारी जांच के नाम पर व्यापारियों के घरों से मोटरसाइकिल, कंप्यूटर आदि सामान उठाकर ले जाते हैं, जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। साथ ही यह भी कहा गया कि जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को जो नोटिस ईमेल के माध्यम से भेजे जाते हैं, वे अक्सर संबंधित व्यापारियों तक समय पर नहीं पहुँच पाते। इसलिए नोटिस की तामीली व्यक्तिगत रूप से कराई जाए, ताकि कोई भी व्यापारी अनजाने में दंडात्मक कार्रवाई का शिकार न हो।
प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी विभाग से पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने और व्यापारियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की मांग की।
