ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, रेलवे पुलिस शिनाख्त में जुटी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। साम्हों रेलवे स्टेशन के पास गुरूवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। चपेट में आने के बाद व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

घटना देर रात करीब पौने ग्यारह बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस, जो अमृतसर से चलकर कानपुर की ओर जा रही थी, जब अप लाइन की पोल संख्या 1125/22 के बीच पहुंची, तभी एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में गया। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रेलवे पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है और शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, घटना के बाद कुछ देर के लिए रेलवे ट्रैक पर हल्का व्यवधान भी उत्पन्न हुआ, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *