
ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा। भारत-चीन युद्ध 1962 के वीर शहीदों की अमर गाथा को नमन करते हुए रेजांगला रज कलश शौर्य यात्रा का इटावा आगमन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और कलश यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला महामंत्री रमेश यादव द्वारा फूलमाला व अंगवस्त्र पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रेजांगला के रणबांकुरों की वीरता सदैव अविस्मरणीय रहेगी, जिन्होंने 3000 चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला करते हुए 120 भारतीय अहीर जवानों ने हँसते-हँसते देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह बलिदान आज भी भारतीय सेना की शौर्यगाथा का स्वर्णिम अध्याय है।
कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव, विधायक जगराम यादव (कानपुर), प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कृष्ण यादव, प्रदेश सचिव प्रदीप यादव, राजीव यादव व अनुराग यादव, तथा कलश यात्रा प्रभारी प्रो. डॉ. शिवराज सिंह यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने “भारत माता की जय” और “अमर शहीदों अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंजा दिया।
स्वागत करने वालों में रमेश यादव (जिला महामंत्री, उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल), अरविंद सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), संजीव यादव, रमेश जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
