GST घटने से व्यापारियों को मिला राहत का उपहार, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन में गूंजा ‘हर घर स्वदेशी’ का नारा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस भरथना में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का विधानसभा सम्मेलन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशांत राव चौबे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. सिद्धार्थ शंकर, मुख्य वक्ता अधिवक्ता रूपेंद्र सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि सदाशिव श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी गुप्ता और विकास भदौरिया, अरुण पाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, जहां भाजपा पदाधिकारियों और व्यापार मंडल के सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता अधिवक्ता रूपेंद्र सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हाल ही में GST (वस्तु एवं सेवा कर) में कमी कर आम जनता और व्यापारियों को बड़ा राहत उपहार दिया है। उन्होंने बताया कि पहले जहां कई आवश्यक वस्तुओं पर उच्च दर से कर लिया जाता था, वहीं अब सरकार ने व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और आर्थिक बोझ घटाने के लिए कई वस्तुओं पर GST दरें घटाई हैं। उन्होंने आगे कहा कि “GST में सुधार से न केवल व्यापारियों को सहूलियत मिली है, बल्कि सरकार की आमदनी में भी वृद्धि हुई है, क्योंकि अब ज्यादा से ज्यादा लोग कर प्रणाली में शामिल हो रहे हैं। मोदी सरकार का लक्ष्य ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना को साकार करना है, जहां हर घर स्वदेशी और हर व्यक्ति स्वावलंबी बने।”

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. सिद्धार्थ शंकर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनकल्याण के लिए समर्पित हैं। मोदी सरकार ने देश में एक्सप्रेस-वे और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स के जरिए औद्योगिक विकास को नई दिशा दी है। सड़कें और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरने से व्यापार को नई गति मिली है। विशिष्ट अतिथि कृष्ण मुरारी गुप्ता, विकास भदौरिया और सदाशिव श्रीवास्तव ने भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुँचाना है ताकि हर नागरिक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बन सके।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष प्रथम ओम प्रताप गौर ‘बंटू’, मंडल अध्यक्ष द्वितीय विमल गुप्ता, दीपक नाथ चौधरी, श्री भगवान पोरवाल, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विमल पोरवाल बंटी, बोबी पोरवाल, चंदन दुबे, देवाशीष चौहान, मंगल सिंह भदौरिया, प्रभाकर गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता, नेक्से पोरवाल, विनोद गुप्ता, इमरान खान, निशांत पोरवाल, अतुल कुमार गुप्ता टिंकू, गिरीश शुक्ला, संजय माधवानी, सौरव मिश्रा छोटू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *