स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में मरीजों का किया परीक्षण, नहीं मिला डेंगू का कोई भी मरीज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। क्षेत्र में बदलते मौसम के चलते पैर पसार रही बीमारियों की वजह से आम जन मानस बेहाल है. बीते दिन क्षेत्र के गावं पाली खुर्द में डेंगू के मरीज मिलने की सूचना सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के गांव पाली खुर्द में विशेष जांच शिविर लगाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना के अधीक्षक डॉ. सैफ खान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित कीं।

कुल 70 मरीजों ने स्वास्थ्य शिविर में जांच कराई। इनमें से 45 मरीजों के खून की जांच की गई, जिसमें डेंगू, मलेरिया और टाईफाईड की जांच प्रमुख रही। वहीं अन्य मरीजों को सामान्य बीमारी के अनुसार दवाइयां दी गईं।

अधीक्षक डॉ. सैफ खान ने बताया कि पाली खुर्द में डेंगू के बढ़ते मरीजों की जानकारी मिलने पर एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। इस दौरान डेंगू, मलेरिया और टाईफाईड जैसी बीमारियों की जांच भी की गयी। डेंगू का कोई भी मरीज सामने नहीं आया है। बदलते मौसम के कारण लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं हो रही है। परीक्षण के साथ साथ मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *