ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। जुमा की नमाज को लेकर शुक्रवार को कस्बे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया।

सुबह से ही जवाहर रोड, आज़ाद रोड, मोतीगंज, सब्ज़ी मंडी, पुराना भरथना और बजाजा लाइन समेत कस्बे के संवेदनशील और व्यस्त इलाकों तथा मस्जिदों में पुलिस बल की तैनाती की गई। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चन्द्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह और अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजार से होकर पैदल गश्त किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। दुकानदारों और राहगीरों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा गया कि त्योहार और नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। फ्लैग मार्च को देखकर नगरवासी भी आश्वस्त नजर आए। कई लोगों ने कहा कि पुलिस का इस तरह का कदम भरोसा बढ़ाने वाला है। कस्बे में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस का सक्रिय रहना जरूरी है।
फोटो – फ्लैग मार्च करती पुलिस टीम
