विद्यालय के पूर्व प्रबंधक माधव राम द्विवेदी की पुण्यतिथि पर सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं व नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि दी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। प्रकाश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक माधव राम द्विवेदी की पांचवी पुण्यतिथि पर शनिवार को विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिजनों एवं नगर के गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत वर्तमान प्रबंधक एवं उनके पुत्र अरविन्द दुबे ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद उपस्थित लोगों ने क्रमशः फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद/विधायक प्रदीप कुमार यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “दुबे जी सरल और मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने नगर के कई विद्यालयों में प्रबंधक रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।”

पूर्व प्रबंधक माधव राम दुबे की पुण्यतिथि पर सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, करुणा शंकर दुबे, पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, उमेश तिवारी, शिव किशोर मिश्रा, बड़े भदौरिया, अमरजीत दुबे, अमरदीप दुबे, दलवीर यादव, प्रधानाचार्या ऊषा देवी, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सहित नगर के कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल ने की।

फोटो – पुण्य तिथि पर मोजूद गणमान्य लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *