रक्तदान शिविर आयोजन पर भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा भरथना सम्मानित

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने वाली भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा भरथना को प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई द्वारा सम्मानित किया गया।

सैफई मेडिकल कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह, प्रो. (डॉ.) रमाकांत यादव, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) एस.पी. सिंह ने परिषद शाखा के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर और प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. आर.एन. दुबे को सील्ड व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शाखा की सेवाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में सैफई मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. श्वेता, डॉ. आदित्य कुमार सहित उनकी टीम के सदस्य राकेश कुमार मीणा, सलमान, अरविंद, अवध किशोर आदि भी मौजूद रहे।

प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. आर.एन. दुबे ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि— “भरथना शाखा के सभी देवतुल्य सदस्यों की मेहनत, त्याग, लगन और समर्पण भावना से कार्य करने के कारण ही शाखा इस मुकाम तक पहुंची है। यह सम्मान वास्तव में परिषद के हर साथी का सम्मान है।”

वहीं शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर ने भी इस उपलब्धि का श्रेय परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यह प्रेरणा आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर सेवा कार्य करने की दिशा में मार्गदर्शक साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *