ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बे के मोहल्ला इंदिरा नगर में चल रहे श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन भक्तिमय माहौल का सृजन कर रहा है। नवदुर्गा वर्मा समिति इंदिरा नगर भरथना के तत्वावधान में हो रहे महोत्सव में प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु देवी दर्शन को पहुंच रहे हैं।

संध्या के समय संगीतमयी आरती के साथ देवी दरबार गुंजायमान हो उठता है। भक्ति रस से ओतप्रोत धुनों पर महिला-पुरुष श्रद्धालु झूमते हुए माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का सामूहिक गुणगान करते हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न पूजन-अर्चन में भक्तों की सहभागिता आयोजन को और भी पावन बना रही है। सजावट से सुसज्जित उच्च सिंहासन पर विराजमान माँ भवानी के दरबार में दर्शन को उमड़ रही भीड़ उनके चरणों में नमन कर रही है। श्रद्धालु माता रानी की आराधना कर सुख-समृद्धि व मंगलकामनाएं मांगते हैं। श्रद्धालुओं ने माता रानी के गगन भेदी जयकारों के साथ आज माता रानी को नम आंखों से विदा किया।
इस कार्यक्रम के संयोजक नीरज वर्मा, संजू वर्मा, हिमांशु वर्मा, शरद वर्मा, युवराज वर्मा, अंश वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
