मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बच्चों ने सीखा स्वास्थ्य और स्वच्छता का महत्व

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए अस्पताल भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी भरथना सर्वेश सिंह के दिशा-निर्देशन में हुआ। बच्चों ने राजकीय अस्पताल पुराना भरथना और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खानपुर का भ्रमण किया।

राजकीय अस्पताल में अधीक्षक डॉ. शैफ ने बच्चों से संवाद कर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का महत्व बताया। इसी दौरान डॉ. प्रीति दुबे ने बच्चों को अस्पताल में पर्चा बनाने की प्रक्रिया सिखाई। बच्चों ने स्टैथोस्कोप, थर्मामीटर और ब्लड प्रेशर नापने वाली मशीन (स्फिग्मोमैनोमीटर) जैसे उपकरणों का प्रयोग करना सीखा।

डॉ. प्रभात ने बच्चों को फर्स्ट एड, वैक्सीन और सामान्य दवाइयों की जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार और नियमित हैंड वॉश के महत्व पर भी प्रकाश डाला। वहीं, स्टाफ नर्स ने मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड के सही उपयोग और स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी।

भ्रमण के दौरान बच्चों में उत्साह देखने लायक था। वे न केवल उपकरणों को देखकर उत्साहित हुए बल्कि डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी सवाल भी पूछे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक नोडल दीप्ति गुप्ता तथा सभी ए.आर.पी. और विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इनमें प्रमुख रूप से आरती गुप्ता, आशा यादव, अरुण कुमार, सुनीता जाटव, अलका, राजो देवी, दीपक, शिव कुमार शाक्य, दीपशिखा, प्रियंका और सीता का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *