ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
मिशन शक्ति -5 के अंतर्गत दिनांक 27 सितंबर दिन शनिवार को शासनादेश के क्रम में कंपोजिट विद्यालय शांति कॉलोनी नगर क्षेत्र इटावा की छात्राओं ने थाना सिविल लाइन इटावा का भ्रमण किया जिसमें सी.ओ. सिटी , इटावा के अभय नारायण राज ,थाना प्रभारी श्री सुरेश चन्द्र जी एवं मिशन शक्ति प्रभारी श्रीमती पिंकी जी द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे – F I R कैसे लिखवाई जाती है, विभिन्न प्रकार के हैल्प लाइन नम्बर ,टोल फ्री नंबर की जानकारी, दुर्घटना के समय बच्चियां अपने आपको कैसे बचाएं ,सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव ,साथ ही साथ एक छात्रा के जीवन में शिक्षा के महत्व विषय में विस्तृत जानकारी दी और बालिकाओं को पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया तथा फलाहार कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस भ्रमण पर कम्पोजिट विद्यालय शांति कॉलोनी की इ0प्र0अ0 श्रीमती मंजुलता राजपूत, वेवी कुमारी कार्तिकेय वर्मा उपस्थित रहे तथा महामहिम राज्यापाल द्वारा सम्मानित / राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य – अपना दल (एस) के डॉ० हरीशंकर पटेल का प्रशंसनीय योगदान रहा।
