रेलवे ट्रैक पर फंसी डबल डेकर बस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। गुरुवार की सुबह भरथना रेलवे स्टेशन के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली से कानपुर की ओर सवारियां लेकर जा रही एक डबल डेकर बस रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20-बी पर अचानक फंस गई। बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब पंद्रह मिनट तक बस रेलवे ट्रैक पर ही अटकी रही।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब सात बजे बकेवर की ओर से आ रही बस अचानक ट्रैक पर बंद हो गई। जैसे ही यह खबर रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों को लगी तो सभी के हाथ-पांव फूल गए। बस को हटाने के लिए स्थानीय लोग और यात्री जुट गए। धक्का देकर काफी मशक्कत के बाद बस को रेलवे लाइन से बाहर निकाला गया। इस दौरान कानपुर से भरथना की ओर अप लाइन पर आ रही दुरंतो एक्सप्रेस को होम सिग्नल पर रोक दिया गया। समय रहते बस को हटा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। करीब पंद्रह मिनट के बाद सुबह सात बजकर बारह मिनट पर ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जरा सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। लोगों की सूझबूझ और तत्परता से बस को समय रहते हटा लिया गया, जिसके बाद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

फोटो – रेलवे ट्रैक पर फसी डबल डेकर बस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *