विषाक्त पदार्थ के सेवन से उपचार के दौरान युवक की मौत

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी परिजनों द्वारा आनन फानन में उपचार के लिए सैफई पीजीआई ले जाया गया।. जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।.

थाना उपनिरीक्षक जय सिंह ने बताया कि कस्वा के पुराना भरथना निवासी अंकुर 21 वर्ष पुत्र सुशील कुमार ने बीते सोमवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसे परिजनों द्वारा सैफई पीजीआई भर्ती कराया गया था. उपचार के दौरान मंगलवार की दोपहर करीब पौने एक बजे अंकुर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. परिजनों की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।. उक्त ह्दय विदारक घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *