मिशन शक्ति के तहत बेटियां बनीं एक दिन की अफसर, बढ़ा आत्मविश्वास

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान (वर्ष 2025-26, चरण-5) के तहत सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अनोखी पहल की गई। खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह के निर्देशन में ब्लॉक के अलग-अलग विद्यालयों की छात्राओं को एक दिन का अधिकारी बनाया गया।

इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय कंधेसी पचार की रिया (कक्षा 8) को उपजिलाधिकारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथना की ईशु (कक्षा 7) को तहसीलदार, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुआरा की ईशा (कक्षा 7) को खंड विकास अधिकारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय चौरी की मिस्ट्री चौधरी (कक्षा 8) को खंड शिक्षा अधिकारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सीहपुर की तन्वी (कक्षा 8) को नायब तहसीलदार, कंपोजिट विद्यालय मोढी की श्रद्धा (कक्षा 8) को सहायक विकास अधिकारी, प्राथमिक विद्यालय पुराना भरथना की वैष्णवी (कक्षा 3) को सीएचसी भरथना अधीक्षक, यूपीएस बिरारी की अनन्या (कक्षा 7) को थाना प्रभारी इकदिल, और कंपोजिट विद्यालय बिवौली की सलोनी को बैंक मैनेजर यूनियन बैंक ऑफ भरथना की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अधिकारियों द्वारा जब भविष्य की योजनाओं पर सवाल किया गया तो सभी बालिकाओं ने आत्मविश्वास से अपने-अपने सपने साझा किए। किसी ने प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा जताई तो किसी ने चिकित्सा और बैंकिंग क्षेत्र को अपना लक्ष्य बताया। इस पहल ने न केवल छात्राओं का मनोबल बढ़ाया बल्कि उन्हें बड़े पदों तक पहुंचने का जज्बा भी दिया। कार्यक्रम की सफलता में ब्लॉक के समस्त एआरपी और शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

फोटो – उपजिलाधिकारी के साथ मौजूद एक दिन की उपजिलाधिकारी रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *