उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ने किया होटल एंड रेस्टोरेंट का उद्घाटन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता एवं ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत ने सोमवार को पिलखर पर स्थित राज पैलेस होटल एंड रेस्टोरेंट का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा, रिंकू यादव, गिरजा शंकर गुप्ता, सुशील यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रेस्टोरेंट मालिक संजय कश्यप ने अतिथियों का स्वागत किया और बेहतर सेवा देने का भरोसा दिलाया।

उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने रेस्टोरेंट की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और नए होटल एंड रेस्टोरेंट के शुभारंभ पर मालिक को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *