मिशन शक्ति 5.0 के तहत नवरात्रि पर महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलम्बन का संदेश

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे ‘‘मिशन शक्ति’’ विशेष अभियान के वर्ष 2025-26 के पांचवें चरण की शुरुआत रविवार को उत्साह और जागरूकता के साथ हुई। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के नवरूपों पर आधारित नुक्कड़ नाटकों का मंचन और जागरूकता रैली का आयोजन कर समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाल अधिकार, हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1098, 112 आदि से जुड़े स्लोगन तख्तियों पर लिखकर विद्यालयों से रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ नारों के जरिए लोगों को महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज शिक्षकों को मिशन शक्ति 5.0 की रूपरेखा बताते हुए 30 सितम्बर तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप इस अभियान को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है, ताकि बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिल सके।

आयोजनों में उ0प्रा0वि0 सरायचैरी, उ0प्रा0वि0 मोढ़ी कम्पोजिट, उ0प्रा0वि0 हथनौली, प्रा0वि0 ज्ञानपुर, उ0प्रा0वि0 बिरारी, प्रा0वि0 कन्या पुराना भरथना, प्रा0वि0 लालपुर समसपुर और प्रा0वि0 गंगोरा के विद्यालयों में आकर्षक कार्यक्रम और रैलियां आयोजित की गईं। बच्चों के स्वर में गूंजते नारे और नवरात्रि के साथ जुड़ा यह अभियान महिला शक्ति और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाने का माध्यम बना।

फोटो – रैली निकालते स्कूली बच्चे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *