कृष्ण मुरारी गुप्ता बने जिला अध्यक्ष, व्यापारियों ने फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की पहली प्रेस वार्ता जिले के लिए ऐतिहासिक रही। इस मौके पर श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद के व्यापारियों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में जिलेभर से व्यापारी, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं विधायक रघुराज सिंह शाक्य, चेयरमैन राजेश पांडेय, महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा समेत तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे। मंच पर पहुंचते ही कृष्ण मुरारी गुप्ता का जोरदार स्वागत हुआ और व्यापारी नेताओं ने उन्हें जिले के व्यापारियों की आवाज बताया। प्रेस वार्ता में संरक्षक रघुराज शाक्य ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन के संस्थापक पं. श्याम बिहारी मिश्रा द्वारा 25 वर्ष पूर्व दिए गए “स्थानीय उत्पाद, स्थानीय व्यापार और स्थानीय पर्यटन” के नारे को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान के रूप में आगे बढ़ाया है। यह आंदोलन अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि जिले के कस्बों में चरणबद्ध रूप से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में जीएसटी दरों में किए गए बदलाव के लिए संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर डॉ. हर्षित पोरवाल, प्रत्यूष वर्मा, तनु जैन, राजीव अग्रवाल, कपिल गुप्ता, विनीत अग्रवाल, रिंकू यादव, गोविंद दुबे, राजीव सोनी, राजेंद्र वर्मा, तेजपाल राजपूत, सुशील यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, आशु गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता समेत नगरों व कस्बों के अध्यक्ष, महामंत्री और बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *