व्यापारियों ने किया वरिष्ठ पत्रकार बृजेश पोरवाल का सम्मान, बने उद्योग व्यापार मंडल के जिला मीडिया प्रभारी

टाइम्स ऑफ आर्यावर्त

भरथना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से भरथना कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार बृजेश पोरवाल को जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने की घोषणा होते ही कस्बे के व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को केमिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष बृजपाल सिंह जादौन ने अपने प्रतिष्ठान पर कस्बे के प्रमुख व्यापारियों के साथ बृजेश पोरवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें मिठाई खिलाई गई, फूलमालाएं पहनाई गईं और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

व्यापारियों का कहना था कि बृजेश पोरवाल लंबे समय से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रहकर सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। ऐसे में उनके जिला मीडिया प्रभारी बनने से व्यापारियों की समस्याएं न केवल आवाज बुलंद होकर शासन–प्रशासन तक पहुंचेंगी, बल्कि उनके समाधान की दिशा में भी तेजी आएगी।

कस्बे के व्यापारियों ने विश्वास जताया कि बृजेश पोरवाल अपने अनुभव और लगन से व्यापारी वर्ग और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे और लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

बधाई देने वालों में भरथना नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू,आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज प्रबंधक श्री भगवान पोरवाल,भारत विकास परिषद प्रांतीय संगठन सचिव डॉक्टर राजेश नारायण दुबे,संस्थापक सेवाश्रम प्रमुख एडवोकेट अमित त्रिपाठी,एडवोकेट राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट कृष्णकांत कुक्कू, डॉक्टर राहुल यादव आदिति हॉस्पिटल,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश मंत्री विवेक पोरवाल, जिला प्रभारी रवि पोरवाल छुन्नी,नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल प्रदीप पोरवाल रज्जन,सीबू पोरवाल, एडवोकेट निशांत पोरवाल, वरिष्ठ पत्रकार अरुण दुबे (हिन्दुस्तान), इशरत अब्बासी,एशियन न्यूज़ नेशनल जिला ब्यूरो चीफ नितिन दिक्षित,वरुण पोरवाल, रजत दिक्षित, अनिल श्रीवास्तव, शिवम पोरवाल, राकेश पोरवाल, बिट्टू यादव, शोर्य जुझौतिया के साथ तमाम गणमान्य लोगों ने बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *