रामशरण गुप्ता ने जेल के बच्चों के साथ बांटी मुस्कान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर & चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा: जनपद के नामचीन व्यवसायी और समाजसेवी रामशरण गुप्ता ने अपनी नातिन जगवी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया। शुक्रवार 5 सितंबर को उन्होंने जिला कारागार इटावा में निरुद्ध महिलाओं के बच्चों और किशोर बंदियों के बीच पहुंचकर वस्त्र, बिस्किट, चॉकलेट और नमकीन के पैकेट वितरित किए।

इस मौके पर जेल परिसर में बच्चों के चेहरों पर मुस्कान साफ झलक रही थी। समाजसेवी पहल को देखकर मौजूद लोगों ने भी गुप्ता परिवार की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम में जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह भदौरिया, उप जेलर मनोज तिवारी और श्री गणेश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।रामशरण गुप्ता ने कहा कि “समाज की सच्ची सेवा वही है, जिसमें जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी लाई जा सके। मेरी नातिन का जन्मदिन बच्चों की मुस्कान के बीच मनाना ही सबसे बड़ी दुआ है।”

इस तरह एक समाजसेवी पहल ने न केवल बच्चों का दिन खास बनाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि सेवा का जज्बा हर खुशी को और यादगार बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *