ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931

भरथना। बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का अनोखा संगम देखने को मिला। मोती मंदिर मेला समिति भरथना के तत्वावधान में लंगूर की मठिया प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय मंगल महोत्सव का समापन गुरुवार को पूरे उत्साह और श्रद्धा के बीच हुआ।
समापन अवसर पर मंच पर समिति संरक्षक और समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे राजेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री भगवान पोरवाल, श्री कृष्णा सिंह सेंगर (बलखण्डी),अशोक चोपड़ा बंटी, राजेन्द्र दीक्षित पप्पू, भगवानदास शर्मा और भूरेपाल ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
अध्यक्ष राजनारायण यादव, मंत्री मदन कुमार और कोषाध्यक्ष अमित कुशवाहा के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों का सम्मान किया गया। समिति ने विशेष रूप से पुजारी, पत्रकार, विद्युत विभाग, साउंड, टेंट और डेकोरेशन व्यवस्था संभालने वालों को पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर आभार प्रकट किया।
इस मौके पर समिति के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिनमें प्रमुख रूप से बृजेन्द्र यादव, सत्यप्रकाश यादव, दीपू त्रिपाठी, अरविन्द दुबे, अमन चौधरी, रानू यादव, प्रताप यादव, रामलखन कुशवाहा, देवेंद्र त्रिपाठी दीपू, सोनू शर्मा, रामप्रकाश पाल, बड़े भदौरिया, धर्मेन्द्र शाक्य और पंकज पोरवाल शामिल रहे।
महोत्सव के दौरान भक्ति संगीत, धार्मिक अनुष्ठान और सामूहिक भंडारे ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई। स्थानीय नागरिकों ने भी पूरे उत्साह से भागीदारी कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद वर्मा ने किया और अंत में समिति की ओर से सभी सहयोगियों का आभार जताया गया।
