ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र के नगला गुदे स्थित कांशीराम कॉलोनी में बुधवार देर शाम हंगामा खड़ा हो गया। कॉलोनी निवासी एक महिला ने दो नामजद लोगों पर शराब के नशे में घर में घुसकर गाली–गलौज, मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि वह घर पर खाना बना रही थी, तभी आरोपी अंदर घुस आए और बुरी नीयत से गलत कृत्य करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर उसका जेठ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आरोपी भाग खड़े हुए।
पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपी कॉलोनी में दबंगई के बल पर रह रहे हैं और उनके नाम पर कोई आवास आवंटन नहीं है। उन्होंने जबरन कब्जा कर रखा है। महिला ने थाने में लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
वहीं मामले पर थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह का कहना है कि जांच में छेड़छाड़ की बात सामने नहीं आई है। देर शाम दोनों पक्षों में शराब के नशे में झगड़ा और मारपीट हुई थी। महिला द्वारा लगाया गया छेड़छाड़ का आरोप निराधार है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
