व्यापारी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने फिर उठाई आवाज़

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा की ओर से आयोजित व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने की।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि वह पिछले एक वर्ष से लगातार व्यापारियों और आम जनता की परेशानियों को प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि लखना नहर से निकाली गई गंदगी अब तक साफ नहीं कराई गई जिससे आमजन परेशान हैं। इटावा नवीन गल्ला मंडी में जलभराव और गंदगी से व्यापारियों को राहत दिलाने की ज़रूरत है। इटावा से औरैया तक हाईवे पुलों पर संकेतक बोर्ड न होने से बाहर से आने वाले लोग भटक जाते हैं इसलिए वहाँ संकेतक लगाए जाएं। इटावा तकिया तिराहे पर खुले नाले को बंद कराया जाए और कंपनी बाग में बंद पड़े शौचालय को चालू कराया जाए। बरसात में शहर में हो रहे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। बसरेहर कस्बे की टूटी-फूटी सड़क से व्यापारियों और आम जनता को राहत दिलाने के लिए सड़क की मरम्मत कराई जाए। बकेवर में व्यापारियों के खिलाफ की जा रही फर्जी शिकायतों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।महिला व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने नगर पालिका में महिला शौचालय की व्यवस्था की मांग उठाई।

बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा, प्रदेश मंत्री बी.के. वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष लालजी पोरवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडे, जिला प्रभारी रवि पोरवाल, जिला संगठन मंत्री बलबीर यादव, जिला मंत्री रूबी शर्मा, गल्ला मंडी अध्यक्ष विनोद यादव, रेडीमेड संगठन अध्यक्ष विनोद जैन, युवा जिला उपाध्यक्ष आकाशदीप गौर, अखिलेश यादव, हिमांशु पोरवाल, राजीव कुमार, महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा, महिला जिला संगठन मंत्री कृष्णा राजपूत, अमित शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *