ब्रजेश पोरवाल-एडीटर चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना नगर के प्रकाश इण्टर कालेज रोड स्थित निर्माणधीन गायत्री शक्तिपीठ पर
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में दिनांक 21/08/2025 दिन गुरुवार को प्रातः 9 बजे से गायत्री शक्तिपीठ भरथना पर स्नेह सलिला परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी वर्ष एवं शांति कुंज हरिद्वार में प्रज्वलित अखण्ड दीप की शताब्दी वर्ष 2026 की तैयारी के सम्बन्ध में शांति कुंज हरिद्वार प्रतिनिधि विद्वान वक्ता श्री नमो नारायण पाण्डेय जी एवं उनकी टीम की उपस्थिति में आवश्यक गोष्ठी होगी ।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला समन्वयक गायत्री परिवार इटावा श्री विजय सिंह जी ने दी।
गायत्री शक्तिपीठ भरथना के मुख्य ट्रस्टी श्री वीरेन्द्र सिंह यादव ने गायत्री परिवार के सभी बहनों/भाईयों से गोष्ठी में शामिल होने का भावभरा निवेदन किया।
