विशखापर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कोतवाली क्षेत्र के महावीर नगर मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब दिनेश कुमार के घर में अचानक एक विशखापर निकल आया। विशखापर को देखते ही गृहस्वामी और आस-पास के लोग दहशत में आ गए। बिना समय गंवाए दिनेश कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सतर्कता के साथ विशखापर को रेस्क्यू किया और सुरक्षित तरीके से उसे जंगल में छोड़ दिया।

वन रक्षक राजेश यादव ने बताया कि दोपहर में डायल 112 से सूचना मिली कि कवाड़ा वाली गली, महावीर नगर में एक घर के अंदर विषैला विशखापर देखा गया है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद विशखापर को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *