ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा। चकरनगर निवासी समाजसेवी इंजीनियर चंदू यादव की पत्नी अनीता यादव को भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की खबर जैसे ही क्षेत्र में पहुंची, सामाजिक व राजनीतिक गलियारों में बधाइयों का तांता लग गया।
अनीता यादव की नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए कई वरिष्ठ नेताओं, समाजसेवियों और संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। यादव सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश यादव, पिछड़ा दलित विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दद्दन सिंह भोपाल, पूर्व आईएएस शंभू दयाल दोहरे, पतंजलि हरिद्वार के वैज्ञानिक डॉ. राजेश जैन, रालोद नेता विजय श्रीवास्तव (लखनऊ), सपा नेता लंकू यादव, कांग्रेस जिला महासचिव मुकेश यादव एडवोकेट, डीलर संघ अध्यक्ष वीर सिंह यादव, भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य बबलू चौहान, किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव (छत्तीसगढ़), यूनियन की राष्ट्रीय प्रवक्ता सरिता यादव, ग्रेटर नोएडा की डॉ. मोना यादव, बकेवर चेयरमैन सन्नी यादव, भरथना के पूर्व चेयरमैन हाकिम सिंह, समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी इटावा के जिलाध्यक्ष किशन यादव, और उरई के डॉ. शरद यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अनीता यादव को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अनीता यादव ने जिम्मेदारी मिलने पर यूनियन नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने के लिए तत्पर रहेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन की नीतियों और जनहित के मुद्दों को हर स्तर पर मजबूती से रखा जाएगा।
