भरथना में किसानों को मिला निःशुल्क बीज का तोहफा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

NFSM योजना के तहत डीडीए ने वितरित किया उर्द और बाजरा बीज, किसानों में दिखा उत्साह

भरथना। किसानों को आत्मनिर्भर और उन्नत खेती की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को भरथना विकास खण्ड के बीज गोदाम परिसर में NFSM (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन) योजना अंतर्गत चयनित कृषकों को निःशुल्क उर्द और बाजरा बीज का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक (DDA) आर.एन. सिंह ने बीज गोदाम का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद किसानों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो भी कृषक बाजरा की खेती करना चाहते हैं, वे अपना आधार कार्ड व खतौनी लेकर बीज गोदाम पहुंचें और फिंगरप्रिंट के माध्यम से निःशुल्क मिनी किट प्राप्त करें।

कार्यक्रम में किसानों को उर्द बीज के साथ-साथ बाजरा के बीज भी वितरित किए गए। इस दौरान उपस्थित किसानों ने सरकार की इस पहल की सराहना की और समय पर बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एसएमएस मुकेश यादव, एडीओ एग्री दिलीप कुमार, एएआई कु. करिश्मा, एडीओ प्लांट प्रोटेक्शन सुधीर कुमार, टीएसी रघुपाल सिंह, पीपीएस हदेश कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं, कृषक मेघसिंह, तुकाराम, हरिओम, आशा देवी, जयवीर सिंह समेत दर्जनों किसान भी इस मौके पर मौजूद रहे। किसानों ने योजना को लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें खरीफ फसल की बुवाई में काफी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *