ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
जन सहयोगी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को मिले पचास फलदार पौधे, अधिकारियों ने भी रोपे चार पौधे
भरथना। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए वन विभाग द्वारा मंगलवार को जन सहयोगी इंटर कॉलेज, मोढी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में चार छायादार व फलदार पौधे रोपे गए, साथ ही विद्यार्थियों को पचास पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष विमल भदौरिया, क्षेत्रीय वनाधिकारी शौकत उल्ला खां, बीएसए राजेश कुमार तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू भदौरिया ने पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। सभी अतिथियों ने पौधों के पास अपने नाम की पट्टिकाएं भी लगाईं, ताकि छात्रों में संरक्षण की भावना विकसित हो।
इस मौके पर क्षेत्रीय वन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी भी साबित होते हैं। वन विभाग द्वारा फलदार व छायादार पौधों का वितरण “भंडारे” के रूप में किया गया, जिससे छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
भाजपा नेता राजेश तिवारी, प्रभागीय वन अधिकारी इटावा, उपक्षेत्रीय वनाधिकारी शिवपाल सिंह, वन दरोगा महावीर सिंह यादव, सुधीर कुमार, संतोष कुमार, राजपाल सिंह, वनरक्षक सुभाष चन्द्र, सचिन सिंह सहित पूरा वन विभाग स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहा।
विद्यालय की उपप्रधानाचार्य साधना शाक्य, अध्यापक आहुतीश यादव सहित समस्त स्टाफ और दर्जनों छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल रहे। क्षेत्रीय वनाधिकारी शौकत उल्ला खां ने कहा, “पौधारोपण केवल अभियान नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पौधा लगाना और उसकी देखरेख करनी चाहिए।
