अधिवक्ता के साथ दुकानदार ने की मारपीट

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: तहसील गेट के समीप बने अधिवक्ता चैंबर में अधिवक्ता के साथ दो नामजद दुकानदारों ने मामूली बात को लेकर मारपीट कर दी।. मारपीट होती देख मौके पर अधिवक्ताओं की भीड़ इकट्ठा हो गयी सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों नामजदों को अपने साथ थाने ले गयी।. बार एसोशियेशन के अध्यक्ष समेत करीब दो दर्जन अधिवक्ता भरथना कोतवाली पहुँच गये जहां उन्होंने मारपीट करने वालों दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।.

वरिष्ठ अधिवक्ता हरिश्चन्द्र पाण्डेय ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि गाँव नगला राजा निवासी रोहित तथा ईशु मेरे चेम्बर के समीप खोखा रखे हुए है सुबह करीब दस बजे मैं अपने चैम्बर में सफाई कर रहा था तभी दोनों नामजद आये और मेरे साथ मारपीट करने लगे अधिवक्ताओं को आता देख दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।.

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर शांति भंग में पाबन्द कर मा० न्यायालय भेजा।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *