ब्रजेश पोरवाल पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात खराब मौसम होने के चलते बारिश के दौरान एक गाँव में एक घर पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी जिस कारण घर की दीवारों में दरार आ गयी तथा घर में लगे विघुत उपकरण भी फुक गये. सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी.
मामला क्षेत्र के मोढी गाँव का है जहां कमलेश राठौर पुत्र स्व. भीखम सिंह के मकान के मकान पर देर रात आकाशीय बिजली गिर पड़ी. बिजली गिरने की जोरदार आवाज से घर में सो रहे परिजनों में दहशत फ़ैल गयी. तथा कमलेश की पुत्रवधु रेनू बिजली गिरने के दौरान हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गयी.
बिजली गिरने से घर की छत व दीवारों में दरार आ गयी तथा घर के बाहर बने छज्जे का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही घर के बाहरी हिस्से में पड़ी टीन शेड के लोहे के पाइप भी टेड़े हो गये तथा घर में लगे विघुत उपकरण वाशिंग मशीन व एक सीलिंग फैन भी आकाशीय बिजली गिरने से जल गया.
सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल आरिफ खान ने नुकसान का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर शीघ्र ही मुआबजा दिलाये जाने के लिए आश्वस्त किया.
