धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभा यात्रा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना (संवाददाता): अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। इस शुभ अवसर पर परशुराम सेवा समिति, भरथना के द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभा यात्रा का शुभारंभ प्रातः परशुराम मंदिर, नर्मदेश्वर मंदिर परिसर (मिडिल स्कूल, भरथना) से हुआ। यात्रा में सजी-धजी मोटरसाइकिलें और कारें सम्मिलित थीं। भगवान परशुराम की भव्य झांकी इस यात्रा का मुख्य आकर्षण रही, जिसे देखने के लिए नगर वासी उमड़ पड़े।
अज़ाड रोड स्थित बृजपाल सिंह जादौन के द्वारा भगवान परशुराम को पुण्पमाला पहनाकर पूजा अर्चना की और श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूलों की वर्षा की।

यह शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—बालूगंज, गिरधारीपुरा, आज़ाद रोड, तिलक रोड, मोतीगंज, राजागंज और ओवर ब्रिज से होती हुई पुनः नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान परशुराम का स्वागत किया। वातावरण “जय परशुराम” के जयकारों से गूंज उठा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सद्भावना और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की भी मौजूदगी रही, जिससे व्यवस्था पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण बनी रही।

उक्त कार्यक्रम के दौरान विपिन बिहारी दुबे कक्का,भरथना नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव (गुल्लू),श्री भगवान पोरवाल,बृजपाल सिंह जादौन,डॉ अनीता सिंह,महेश शुक्ला,दिवाकांत शुक्ला,सी के शुक्ला, करुणा शंकर दुबे, गोपाल दीक्षित,पवन दुबे, राजकुमार दीक्षित,महेश चंद्र शुक्ला, अशोक तिवारी, उमाशंकर तिवारी,योगेंद्र तिवारी, पवन दुबे, रामज्ञान दीक्षित,अशोक तिवारी, कृष्णहरी दुबे(छोटू),अनिल दीक्षित (पाली वाले) ,राघव दुबे, शैलू शुक्ला, सौरभ दुबे छोटू,मास्टर सुरेंद्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता,अजय गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *