धूमधाम से निकलेगी परशुराम जयंती की शोभा यात्रा-नगर में गूंजेंगे जय श्री परशुराम के जयकारे

ब्रजेश पोरवाल- एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

नगर में गूंजेंगे जय श्री परशुराम के जयकारे

भरथना: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 29 अप्रैल दिन मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर परशुराम सेवा समिति भरथना की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
शोभा यात्रा का शुभारंभ सुबह परशुराम मंदिर, नर्मदेश्वर मंदिर (मिडिल स्कूल भरथना) से होगा। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नर्मदेश्वर मंदिर पर विश्राम करेगी। शोभा यात्रा में मोटरसाइकिल और कार रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना है।

शोभा यात्रा नगर के मिडिल स्कूल नर्मदेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर बालूगंज , गिरधारीपुरा, आज़ाद रोड, तिलक रोड, मोतीगंज, राजागंज, ओवर ब्रिज होते हुए नर्मदेश्वर मंदिर पर विश्राम करेगी.
शोभा यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा, बैंड-बाजे, और जयघोष के साथ नगर को भक्तिमय माहौल से सराबोर किया जाएगा। परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से यात्रा में सहभागिता की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *