25 अप्रैल को दोपहर एक बजे तक इटावा का बाजार बन्द रखकर घटना की निन्दा करे तथा निर्दोष मृतक आत्माओं को शान्ति प्रदान करें-व्यापार मन्डल परिवार

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

सूचना / निवेदन
दिनांक 25 अप्रैल को एक बजे दोपहर तक इटावा बन्द रहेगा .——-
व्यापार मन्डल ने पहलगांव में आतंकवादियों व्दारा निर्दोष पर्यटकों पर कायराना हमला कर हत्या करने के विरोध में दिनांक 25 अप्रैल को इटावा शहर व सभी कस्बों के बाजार सुबह से दोपहर एक बजे तक स्वेच्छा से बन्द रखने का निर्णय लिया है .
व्यापार मन्डल परिवार के सदस्य अनन्त अग्रवाल , सदाशिव श्रीवास्तव , अशोक सिंह चौहान , रवि शंकर अग्रवाल ,, राम मनोहर दीक्षित , सुनील जैन , गुरू भेज सिंह भेजा ,शिवाकांत दुवे , डॉ आशीष दीक्षित , डा0 हर्षित पोरवाल , गोरखनाथ वर्मा , राजेन्द्र सिंह वर्मा , अखलेश शर्मा ,देवेन्द्र सिंह ऊर्फ पुत्तन भदौरिया , रिंकू यादव , यदुवीर सिंह यादव , पंकज कुमार गुप्ता , सनी राठौर , प्रत्यूष वर्मा ,गोविन्द दुवे , प्रिंस अग्रवाल , शरद अग्रवाल , राजीव वर्मा कल्लू , इरशाद अली टिंकू ,मनुराज राठौर , ज्ञानेन्द्र अवस्थी , कन्हैया गुप्ता , अतुल मित्तल , पुष्पेन्द्र गुप्ता , शिवेन्द्र मिश्रा ,जय प्रकाश जैन , राम कुमार दुवे , अमित जैन , मुकेश गुप्ता , विनीत बंसल , सनत जैन पेड़ा वाले , अरबिन्द यादब , जयबीर सिंह यादब , दीपक जैन आदि ने शहर के व लाइन पार क्षेत्र के सभी छोटे बडे व सभी धर्म जाति के व्यापारी भाईयों से अपील अनुरोध किया कि दिनांक 25 अप्रैल को दोपहर एक बजे तक इटावा का बाजार बन्द रखकर घटना की निन्दा करे तथा निर्दोष मृतक आत्माओं को शान्ति प्रदान करें . यह बाजार बन्दी पूर्ण रूप से गैर राजनैतिक मानवता की निर्मम हत्या के विरोध में है .
अनन्त अग्रवाल व सदाशिव श्रीवास्तव ने कहा कि – इटावा लुहन्ना चौराहा इकाई, ऊसराहार ,जसवन्तनगर , बसरेहर , भर्थना , इकदिल , लखना , हनुमन्तपुरा , ऊदी महेवा के सभी अध्यक्ष व पदाधिकारी अपने अपने कस्बों मे सभी से अपील कर शान्ति पूर्वक बाजार बन्द रखने का प्रयास करें अन्य सभी संगठनों का सहयोग लें . व्यापार मन्डल परिवार ने अपने सभी व्यापारी भाई यों से अपेक्षा की कि वह स्वेच्छा से अपनी अपनी दूकान बन्द रखकर कडा विरोध करेगे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *